बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-May-2022 11:42 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां जिले के मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार को पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया है। उनपर मदनपुर थाना में तस्करी का गांजा पकड़कर थाने से छोड़ देने का आरोप लगाया है। एसडीपीओ गौतम शरण ओमी के जांच रिपोर्ट पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। निलंबित थानेदार संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
हालांकि, पुलिस अधिकारी थानाध्यक्ष के गंभीर आरोप के पूरे मामले का सच बताने को तैयार नहीं है। एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया की गांजा बरामदी से जुड़े मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बाद वर्य अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। वहीं एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गलत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने हाइवे से गांजा पकड़ा गया था। साथ में रहे तस्कर को थाना भी ले जाया गया। लेकिन बाद में तस्कर, थानेदार और वाहन मालिक के बीच मोटी डील हुई और उसे छोड़ दिया गया। लेकिन छापेमारी अभियान में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों को पैसा नहीं दिया था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी थी। जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच करने का निर्देश एसडीपीओ गौतम शरण ओमी को दिया गया। वहीं, जांच के बाद इस मामले की पुष्टि की गई। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने थानाध्यक्ष संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है।