बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
11-Feb-2026 07:11 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अपराधी तरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वेस्ट ज़ोन पटना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था। आरोपी को पटना जंक्शन के पास दबोचा गया।
29 अप्रैल 2024 को मनेर थाना क्षेत्र के महादेव राय के घर के पास जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मनेर थाना कांड संख्या 274/24 के तहत धारा 302/34 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मनेर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले ही इस हत्याकांड में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
मुख्य आरोपी तरुण कुमार लंबे समय तक फरार था। पुलिस ने उसे ₹25,000 के इनाम के साथ ट्रैक किया और अंततः पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तरुण कुमार के खिलाफ मनेर थाने में हत्या, आपराधिक साजिश, मारपीट, लूट, छेड़खानी और धमकी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट