petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
17-Apr-2022 12:17 PM
PATNA : प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इंसान के साथ साथ जानवर और पक्षी भी परेशान हैं। आपदा प्रबंधन की ओर से अपील की गई है कि दोपहर के वक्त घर में ही रहें। इसके साथ ही पक्षियों को तपती गर्मी से बचाने एवं उनकी प्यास बुझाने के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग ने एक कवायद शुरू की है। इसके तहत घरों एवं कार्यालयो के छतों पर मिट्टी के बर्तन में पानी की व्यवस्था की जाएगी।
स्वयं भी करे तथा दूसरे को भी प्रेरित करें
आपदा प्रबंधन विभाग सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने सभी लोगों से अपील की है कि अपने घर की छत पर, बालकनी, झरोखे, बरामदे, गार्डेन में चिड़ियों के लिए पानी रखें और दूसरे को भी प्रेरित करें। सचिव आपदा प्रबंधन के द्वारा अपने घर की छत पर एवं लॉन में भी मिट्टी के बर्तन में पानी रखकर उसके शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में तलाब जलाशय की कमी के कारण पशु पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में पीने हेतु जल नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें गर्मी के दौरान काफी परेशानी होती है तथा कई बार उनकी मृत्यु भी हो जाती है।
एक बूंद की तलाश में सूखे नल में चिड़िया कैसे मुंह लगाए रखती है यह कई बार देखा है। पानी की कमी से कोई चिड़िया न मरे इसके लिए जरूरी कि अपने घर, ऑफिस, लॉन, बालकनी जहां भी जगह हो चिड़ियों के लिए मिट्टी या किसी भी अन्य बर्तन में पानी जरूर रखें। उन्होंने बताया कि इसके पीछे हमारा उद्देश्य कि पानी की वजह से पक्षियों की मौत न हो और दूसरा आम लोगों को इको सिस्टम से जोड़ना। इससे एक ओर इको सिस्टम व पर्यावरण के प्रति सजगता पैदा होगी वहीं दूसरी ओर लोगों के मन मे पक्षियों के प्रति प्रेम की भावना पैदा होगी। चिड़ियों की कई प्रजातियां विलुप्त होते जा रही है। इसलिए इसे बचाना जरूरी है।
सभी लोग अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन या प्लास्टिक के टब में पानी रखें।शहरी क्षेत्रों में जल की उपलब्धता नहीं होने के कारण धीरे-धीरे पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उनका जीवन उतना ही महत्वपूर्ण है जितना हमारा। तापमान के लगातार बढ़ने से बेजुबान पशु पक्षियों को काफी परेशानियां होती है तथा वह या तो पलायन कर जाते हैं या दम तोड़ देते हैं।
सोशल मीडिया से लोगों को किया जाएगा जागरूक
आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा है कि गर्मी में चिड़ियों को पानी पिलाने के लिए अपने घरों, ऑफिस आदि के छतों पर बर्तन में पानी रखने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि लोगों को प्रेरित करने के लिए आप भी फेसबुक व ट्विटर पर फोटो शेयर करें। जब तक कई लोग इस मुहिम से नहीं जुड़ेंगे तब तक पक्षियों को लाभ पहुंचाना संभव नहीं हो पाएगा । यकीन मानिए जब आप अपने बर्तन से उनको पानी पीते हुए देखेंगे तो आपको बहुत आत्मिक शांति मिलेगी। जल है तो जीवन है।