बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
12-Mar-2026 04:39 PM
By SANT SAROJ
Bihar News: सुपौल के रजेश्वरी थाना क्षेत्र से भीड़तंत्र की एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई कर जबरन उसकी शादी एक नाबालिग लड़की से करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला रजेश्वरी थाना क्षेत्र के तमुआ पंचायत स्थित गोचर भतनी टोला का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चरने तमुआ गांव निवासी सुधीर यादव के पुत्र प्रिंस कुमार की करीब आठ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से पास के गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। बुधवार 11 मार्च की शाम लड़की ने फोन कर प्रिंस को गोचर भतनी टोला स्थित एक मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था।
बताया जाता है कि जब दोनों मंदिर के पास मिले तो वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़के को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ युवक को घेरकर मारपीट कर रही है। इतना ही नहीं, कुछ लोग उसे जान से मारने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो में पिटाई के दौरान लड़का बार-बार लोगों से रहम की गुहार लगाते हुए कहता है कि “हम अभी पढ़ाई कर रहे हैं, अभी शादी नहीं करेंगे, मेरा कैरियर चौपट हो जाएगा” लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और दबाव बनाकर दोनों नाबालिगों की जबरन शादी करा दी। वायरल वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि लोगों की मारपीट और दबाव से तंग आकर युवक ने खुद की गला दबाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।
इधर, युवक के पिता सुधीर यादव ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने चार नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर उनके पुत्र के जबरन अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। सुधीर यादव और उनकी पत्नी किरण देवी ने बताया कि बुधवार शाम उन्होंने अपने बेटे प्रिंस को गोचर हटिया कुछ सामान खरीदने के लिए भेजा था,लेकिन वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर उन्हें घटना की जानकारी मिली।
गुरुवार को परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे स्थानीय थाना में आवेदन देने के बावजूद अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही उनके बेटे की बरामदगी हो सकी है। परिवार को आशंका है कि कहीं उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस अब तक न तो युवक को बरामद कर पाई है और न ही इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कह रही है। फिलहाल बताया जा रहा है कि युवक अभी भी लड़की पक्ष और कुछ ग्रामीणों के कब्जे में है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
मामले को लेकर एसपी शरथ आरएस से गुरुवार को जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसडीपीओ विभाष कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि टीम निकली है अब तक लड़का की बरामदगी नहीं हो पाई है।