ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / सुपौल में अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल में अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

07-Apr-2021 07:48 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : सुपौल में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बहादुर चौक के पास पुरनदहा की है. 

जहां अपराधियों ने ओवरटेक कर थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नम्बर पांच निवासी किराना व्यवसायी प्रभाष साह गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली कारोबारी के पीठ में लगी है. 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. 

घायल कारोबारी ने बताया कि वह अपनी त्रिवेणीगंज बाज़ार के बस स्टैंड के समीप तहसील कचहरी वाली रास्ते सड़क से हर दिन दुकान जाया करताे हैं.  मंगलवार की शाम आठ बजे दुकान को बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा थे, तभी रास्ते में ही  दो अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर फायरिंग कर दी.  गोली मेरी पीठ में लगी औऱ मैं जख्मी हो कर वहीं गिर पड़ा. गोली आवाज़ सुनकर पास भोज खा रहे लोग पहुंच गए, जिन्हें देखते ही अपराधी भाग खड़े हुए.  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.