ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / bihar / सोशल मीडिया में उड़ी अफवाह, गोपालगंज पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने के लिए...

सोशल मीडिया में उड़ी अफवाह, गोपालगंज पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने के लिए अचानक उमड़ी भीड़

06-May-2020 12:28 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपालगंज में सोशल मीडिया में उड़ी अफवाह के बाद अचानक पोस्ट ऑफिस में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी।


शहर के प्रधान पोस्टऑफिस में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल सोशल मीडिया के जरिए मिले मैसेज के आधार पर लोग जनधन खाता खोलने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा। महज सौ-सौ रुपये के लिए लोग जान से खिलवाड़ पर उतारू हो गये।


उमड़ी भीड़ के बीच प्रधान डाकघऱ के मैनेजर  ने कहा कि यहां किसी तरह का खाता नहीं खोला जा रहा है। उन्होनें खाता खोलने की बात को पूरी तरह अफवाह बताया । हालांकि इस अफवाह के बीच सैकड़ों की भीड़ जुट गयी है और कोरोना संकट के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ती रही।