Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
05-Jul-2020 12:10 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में कोरोना संक्रमण फैलने का असर आज राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर देखा जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन करते नजर आए। तेजस्वी यादव ने अपने आसपास के किसी भी नेता को बैठने नहीं दिया।तेजस्वी टू सीटर सोफे पर अकेले बैठे और बगल की कुर्सी भी खाली रखी।
हालांकि उनके अलावा मंच पर मौजूद दूसरे नेता सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते नहीं दिखे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बगल में तनवीर आलम बैठे नजर आए। जबकि उदय नारायण चौधरी के बगल वाली कुर्सी पर भी दूसरे नेता मौजूद रहे। बावजूद इसके 24वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मंच के ऊपर नेताओं की तादाद कम रखी गई। भीड़ भाड़ से परहेज किया गया।
बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना ने सियासी गलियारे में भी जबदस्त इंट्री मारी है। कोरोना का खौफ सीएम आवास तक पहुंच गया खुद मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया । हालांकि राहत की बात ये है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव पायी गय़ी है। दरअसल बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायाण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं जिसके बाद सियासी गलियारे में कोरोना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सियासी दलों के कई राजनेता अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया जो निगेटिव पाया गया। दरअसल ये सभी नेता बिहार विधान परिषद चुनाव के जीते कैंडिडेट के सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।