बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Aug-2025 10:36 PM
By First Bihar
SIWAN:बिहार में अपराधी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनका मनोबल सातवें आसमान तक पहुंच चुका है। यही कारण है कि ये एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम देने में लगे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है।
इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति बिहार के सिवान जिले में दर्ज करायी है, जहां नर्सिंग इंस्टीट्यूट के संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली हाथ में लगी है, जिससे संचालक शशि भूषण मिश्रा घायल हो गये। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि इंस्टीट्यूट को बंद करने के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।
बताया जाता है कि शशि भूषण से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर उन पर हमला किया गया। घटना सिवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के गंगौली गांव की है। जहां संचालक को हाथ में गोली मारी गयी है।
पूरे मामले पर पूछे जाने पर सिवान पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि पूर्व में भी आपसी रंजिश में मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी पहलुओं पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। मामले की जांच में अब तक यह मामला आपसी रंजिश का निकला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।
REPORT-MANOJ KUMAR-MUZAFFARPUR
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...