बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
15-Jun-2023 04:52 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार के सिवान जिला से एक छिप कर प्रेमिका से मिलना एक प्रेमी जोड़े को महंगा पड़ गया. स्थानीय लोग ने जब दोनों को साथ में पकड़ा तो पकड़ कर मात्र 250 रुपये में शादी करा दी. प्रेमी जोड़ी की शादी कराए जाने की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में आग की तरह फैली और जोड़े की शादी देखने उमड़ पड़े.
सिवान के MH नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द का है. जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़कर दोनों परिवारों और प्रेमी युगल के सहमति से उसरी खुर्द स्थित इंद्र देव बाबा के मंदिर में शादी करा दी. बताया जा रहा है कि प्रेमी जीरादेई गांव निवासी दूधनाथ साह का बेटा नीरज कुमार और प्रेमिका उसरी खुर्द निवासी दारोगा साह की बेटी सुनीता कुमारी के बीच 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ब्यावफ्रेंड अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था.
वही इसी बीच इस बात की भनक पड़ोस के लोगों को लग गई. फिर गांव के लोगों ने रंगे हांथ दोनों को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की. ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रेमी के घरवालों को दिता और गांव बुलवाया. दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से गांव वालों द्वारा उसरी खुर्द स्थित इंद्रदास बाबा के मंदिर में भगवान को साक्षी मान शादी कराई गई.