ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / sitamarhi / Success Story: बिहार के छात्र का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी...

Success Story: बिहार के छात्र का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर हैरान हो जाएंगे

Success Story: बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र सुकेश ने कमाल कर दिया है. अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सुकेश ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. सुकेश का चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ है.

11-Jan-2025 06:38 PM

By First Bihar

Success Story: बिहार के एक और लाल ने कमाल कर दिया है. सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी SIT डुमरा के 2020 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सुकेश कुमार का परमाणु ऊर्जा विभाग में चयन हुआ है. सुकेश का चयन परमाणु ऊर्जा विभाग में स्टाइपेंडियरी ट्रेनिंग स्कीम कैटेगरी वन में हुआ है.


दरअसल, सुकेश की ट्रेनिंग हैदराबाद के न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में होगी. चुकी एसआईटी की यह पहली उपलब्धि है. लेकिन सुकेश की सैलरी जानकार हर कोई हैरान है. सुकेश को विभाग के तरफ से किताब कॉपी सहित पढ़ाई के सभी सामानों के लिए भी छात्रवृत्ति मिलेगी. 24 माह के ट्रेनिंग में 6 महीने सुकेश की ट्रेनिंग क्लास रूम में होगी, जबकि बाकी के 18 महीने इन्हें प्रैक्टिकल जानकारी दी जाएगी. 


सुकेश दो साल की ट्रेनिंग कंप्लीट होने पर विभाग में सहायक वैज्ञानिक के तौर पर वेतन मैट्रिक्स के लेवल 7 पर 4,49,000 के मासिक सैलरी पर ज्वाइन कर सकते हैं. सुकेश के इस उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है. 


उन्होंने कहा कि हम लोग संस्थान में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम करते है उसी का परिणाम है कि यहां के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. SIT मीडिया इंचार्ज सह मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के HOD डॉ. आशीष कुमार ने सुकेश को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान के लिए काफी गर्व की बात है कि सुकेश को 4,49,000 के मासिक सैलरी मिलेगी.