BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
23-Mar-2026 10:43 PM
By First Bihar
SITAMARHI: सीतामढ़ी की दो बेटियों ने जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। सीतामढ़ी की होनहार छात्रा सिद्धि सिखा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में आर्ट्स संकाय में सेकंड स्टेट टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। वही साक्षी साइंस में सेकंड टॉपर बनकर जिले का सम्मान बढ़ाया है। दोनों के घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इन बेटियों पर परिवार गर्व महसूस कर रहा है।
सिखा प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल, जौहरीमल की छात्रा हैं और उनके पिता प्रशांत कुमार हैं। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर है।
शिक्षकों ने उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सिद्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। सिद्धि सिखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के गणमान्य लोगों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

