PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
22-Nov-2025 12:11 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परसौनी थाना क्षेत्र में परशुरामपुर चौक पर मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जब टेंपो में ले जाया जा रहा संदिग्ध गाय का मांस पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जिनमें से एक की पहचान मीनापुर के बलहा निवासी के रूप में हुई, जिसमें एक युवक की पहचान शाह हुसैन, उम्र 25 वर्ष, पिता मो अल्लाउद्दीन, घर पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर का रहने वाले के रुप में हुआ है, जबकि दो अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के मुताबिक, टेंपो में लगभग 100 से 200 किलोग्राम गाय का मांस लदा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस के कार्रवाई का विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बढ़ गई। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लगभग 10 राउंड हवा में फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को सुरक्षित रूप से थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि गाय के मांस की तस्करी और अवैध व्यापार से जुड़ा गंभीर मामला है। थाने और जिले के पुलिस अधिकारी पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में मांस कहां से लाई गई थी और इसका उपयोग कहां किया जाना था।
स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी गई है।फिलहाल स्थिति सामान्य है,आरोपी व ऑटो थाना में है।