साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
11-Aug-2025 06:53 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर के जिला पंचायत संसाधन केंद्र शिवहर में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन मासूम बच्चे लिफ्ट में फंस गए। ये सभी आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राए हैं जो खेल-खेल में लिफ्ट के अंदर चले गए थे। अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई, जिससे बच्चे अंदर ही बंद हो गये।
अग्निशमन टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।
अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि बच्चे खेलते-खेलते लिफ्ट में चले गए थे और उन्होंने बटन दबा दिया, जिससे लिफ्ट ऊपर-नीचे जाने लगी। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते लिफ्ट बीच में फंस गई। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
स्थानीय लोगों की उमड़ी भीड़
घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सभी ने बच्चों के सकुशल बाहर आने पर राहत की सांस ली। फिलहाल लिफ्ट को जांच के लिए सील कर दिया गया है और मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट