ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शिवहर में बागमती नदी में उफान, खतरे के निशान से 122 सेंटीमीटर ऊपर पहुँचा जलस्तर

शिवहर जिले में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.22 मीटर ऊपर पहुँच गया है। नेपाल में भारी वर्षा और लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है। प्रशासन ने सभी तटबंधों पर 24 घंटे गश्त और निरीक्षण के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत है।

बिहार

05-Oct-2025 09:14 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर  जिले के पिपराही प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है. लगातार हो रही भारी बारिश और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से छोड़े गए पानी के कारण नदी उफान पर है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. 


नेपाल की तराई इलाकों में लगातार भारी वर्षा के कारण बागमती नदी में पानी का दबाव बढ़ गया है. आज सुबह से ही नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है. बागमती नदी के खतरे का निशान 61.28 मीटर है जो शाम 06 बजे का जलस्तर 62.50 मीटर पर बह रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज है कि नदी के किनारों पर मिट्टी का कटाव शुरू हो गया है. 


बाढ़ की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बागमती डिवीजन को सभी तटबंधों पर 24 घंटे गश्त करने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं सभी तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं और वर्तमान में सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं. डीएम ने कहा तटबंध मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय है।

शिवहर, समीर कुमार झा