Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश
01-Apr-2025 05:39 PM
By First Bihar
Accident News: बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया शेख पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई है। पेड से टकराते हुए एक घर में घुस गई है।
हादसे में कार सवार आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाक के लिए सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी लोग ईद मनाकर अपने घर लौट रहे थे।
पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया है कि टायर फटने की वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गए हैं। घायलों में हसेन अख्तर- 28 वर्ष, अरसद 30 वर्ष, इरफान- 16 वर्ष, शबनम- 15 वर्ष, समा परवीन 26 वर्ष, गुड़िया- 22 वर्ष, शबनम परवीन- 26 वर्ष और मो० अंस- 3 वर्ष शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा