ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Patna News : पटना की 9 सड़कों और पार्कों को मिला नया नाम, शहर की पहचान में जुड़ा नया अध्याय

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति ने राजधानी की पहचान को नया आयाम देते हुए 9 सड़कों और 5 पार्कों के नामकरण को मंजूरी दी है। इन सड़कों और पार्कों को देश की प्रतिष्ठित हस्तियों, समाजसेवियों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम समर्पित किया गया है।

Patna News : पटना की 9 सड़कों और पार्कों को मिला नया नाम, शहर की पहचान में जुड़ा नया अध्याय
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Patna News : पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति ने राजधानी की पहचान को और समृद्ध करते हुए 9 सड़कों और 5 पार्कों के नामकरण को मंजूरी दी है। इन सड़कों और पार्कों को देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियों, समाजसेवियों, पूर्व पार्षदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम समर्पित किया गया है। समिति की सामान्य बैठकों में लिए गए इन फैसलों के बाद नगर निगम प्रशासन ने नामकरण से संबंधित औपचारिक सूचना डाक विभाग को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


उल्लेखनीय है कि बीते एक महीने के भीतर सशक्त स्थायी समिति की दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें यह निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य न केवल शहर की ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को सम्मान देना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इन विभूतियों के योगदान से भी परिचित कराना है।सबसे अहम फैसले के तहत दीघा रोड, जो घुरदौड़ से ज्ञान निकेतन गर्ल्स स्कूल तक जाती है, अब आचार्य किशोर कुणाल पथ के नाम से जानी जाएगी।


आचार्य किशोर कुणाल धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते रहे हैं। इसी तरह अशोक राजपथ स्थित नंद गोला मेन रोड पर डॉ. विजय कांत शर्मा के आवास से पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्रीराम कुमार के आवास तक के मार्ग को पूर्व पार्षद श्रीराम कुमार पथ नाम दिया गया। श्रीकृष्णापुरी पार्क के मेन गेट से एलएफ फ्लैट पार्क तक की सड़क को न्यायमूर्ति इंदु प्रभा सिंह पथ का नाम मिला है।


वहीं 15 दिसंबर को हुई बैठक में वार्ड 72 के अंतर्गत अशोक राजपथ मुख्य सड़क लिंक पथ से अनिल कुमार यादव (बजरंगबली मंदिर) के मकान से सहदरा चौड़ाहा तक के मार्ग का नामकरण वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद नथुनी राम यादव पथ के रूप में किया गया।


दीघा विधानसभा क्षेत्र में आशियाना दीघा रोड से आकाशवाणी रोड के बीच स्थित सड़क अब मुंदर साह पथ कहलाएगी। कंकड़बाग वार्ड 33 के पूर्वी इंद्रानगर स्थित सुधा देवी लेन रोड नंबर 1-ए का नामकरण पूर्वी इंद्रानगर मार्ग के रूप में किया गया है। राजेंद्र नगर रोड नंबर छह पर सुपर स्पेशलिटी नेत्र अस्पताल से ज्योतिषाचार्य पं. रामलोचन पांडेय के आवास तक की सड़क को डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा मार्ग नाम दिया गया।


इसके अलावा एग्जीबिशन रोड और फ्रेजर रोड को जोड़ने वाली लिंक सड़क का नामकरण पद्मभूषण सम्मानित डॉ. दुखन राम मार्ग के रूप में हुआ है। वार्ड 44 में केंद्रीय विद्यालय के समीप नगर निगम द्वारा निर्मित वाटिका और उसके सामने एसबीआई शाखा से कंकड़बाग देवी स्थान तक जाने वाले मार्ग को यदुनंदन प्रसाद मार्ग नाम दिया गया।


सड़कों के साथ-साथ राजधानी के 5 पार्कों के नामकरण को भी स्वीकृति दी गई है। दीघा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्क को अटल पार्क नाम दिया गया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पहले से स्थापित है। चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी के पार्क का नाम गुरु गोबिंद सिंह पार्क रखा गया है। न्यू पुनाईचक स्थित पार्क को दानवीर भामा शाह पार्क नाम दिया गया है।


वार्ड 44 के डॉक्टर कॉलोनी में जीवक हार्ट हॉस्पिटल के दक्षिण स्थित पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी चंद्रमा सिंह पार्क के रूप में किया गया। वहीं राजेंद्र नगर रोड नंबर 6-बी पर स्थित पार्क को डॉ. शारदा सिन्हा–डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा उद्यान नाम दिया गया है। नगर निगम के इस फैसले से न केवल शहर की सड़कों और पार्कों को नई पहचान मिली है, बल्कि समाज के लिए योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मान भी मिला है, जिसे शहरवासियों ने सकारात्मक कदम बताया है।

संबंधित खबरें