ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / sheikhpura-news / समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर जिले के उजियापुर थाना क्षेत्र में करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।

25-Sep-2025 09:15 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दबंग मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। मुखिया के मर्डर की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। 


मृतक की पहचान करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है। घटना उजियापुर थाना क्षेत्र के सातनपुर की है, जहां इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना के सभी बिन्दुओं की जांच शुरू की। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर घटना के कारणों का पता लगा रही है। 


यह घटना उस वक्त हुई जब मनोरंजन गिरी करिहारा पंचायत भवन के पास ही पुराने पानी टंकी के कमरे के बाहर बैठे हुए थे।रात के अंधेरे में अपराधी मौके पर पहुंचे और मुखिया पर अंधाधुन फायरिंग कर दी।मुखिया को कई गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।कई इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। मुखिया के मर्डर की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।


 मृतक की पहचान करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है। घटना उजियापुर थाना क्षेत्र के सातनपुर की है, जहां इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोली का कई खोखा बरामद किया है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।और घटना के सभी बिन्दुओं की जांच शुरू की। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर ही मुखिया की हत्या की गई है।मृतक मुखिया पर भी हत्या के अलावे कई आपराधिक  मामले चल रहे थे।पुलिस परिजनों से बातचीत कर घटना के सही कारणों का पता लगा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुखिया मनोरंजन गिरी के गांव के ही एक युवक बिक्रम गिरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी जिसमे मुखिया को ही नामजद अभियुक्त बनाया गया था।तब से मनोरंजन गिरी पुलिस की नजर से फरार चल रहे थे।