ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / saran / महाकुंभ को लेकर छपरा से चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें, 17 स्टेशनों पर...

महाकुंभ को लेकर छपरा से चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें, 17 स्टेशनों पर होगा ठहराव

यूपी के प्रयागराज महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रेलवे ने बड़ी पहल की है। छपरा-झूंसी रूट पर 3 जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलायी जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचने में सुविधा होगी।

11-Jan-2025 10:39 PM

By First Bihar

prayagraj mahakumbh spl train:  प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने छपरा के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर दी है। छपरा-झूंसी-छपरा रूट पर तीन जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में स्नान करने में आसानी होगी। इन ट्रेनों का 17 स्टेशनों पर ठहराव होगा।


यहां देंखे स्पेशल ट्रेनों का विवरण:

  • पहली ट्रेन (05157): यह छपरा से झूंसी के लिए जनवरी में तीन दिन और फरवरी में एक दिन चलेगी। यह छपरा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 8:40 बजे झूंसी पहुँचेगी।

  • वापसी ट्रेन (05158): यह झूंसी से छपरा के लिए जनवरी में छह दिन और फरवरी में एक दिन सुबह 6:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:50 बजे छपरा पहुँचेगी।



  • दूसरी ट्रेन (05128): यह 27 जनवरी को झूंसी से रात 10:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे छपरा पहुँचेगी।

  • तीसरी ट्रेन (05129): यह सबसे ज़्यादा, नौ फेरे लगाएगी, जिसमें जनवरी में छह और फरवरी में तीन फेरे शामिल हैं। यह छपरा से शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन रात 2:25 बजे झूंसी पहुँचेगी।


  • ये विशेष ट्रेनें निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेंगी: सुरेमनपुर, सहतवार, बांसडीह रोड, बलिया, फेफना, चितबड़ा गाँव, करीमुद्दीनपुर, यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, नंदगंज, औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, माधो सिंह, ज्ञानपुर रोड और हंडिया खास।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की है।