खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Sep-2025 10:42 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में आतंकी अलर्ट के बीच छपरा के इलाके में एक रहस्यमयी बैलून मिलने से हड़कंप मच गया। दूसरा बैलून मिलने के बाद रहस्यमयी बैलून से पर्दा हटा। यह खुलासा हुआ कि बैलून राहुल गांधी का प्रचार का था।
सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रात के अंधेरे में एक चमकदार वस्तु पैराशूट की तरह आसमान से गिरती देखी गई। पहले तो ग्रामीण भय के कारण उसके पास जाने से हिचकिचाए, लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोपा थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता बरतते हुए , उसको अपने कब्जे में ले लिया गया।
इसके बाद दूसरी बैलून कोपा थाना क्षेत्र के ही पियानो गांव के नहर के पास मिली,जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह एक पैराशूट नहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई प्रचार बैलून थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह वस्तु दरअसल एक बैलून था, जिसका उद्देश्य राहुल गांधी के प्रचार-प्रसार से जुड़ा था। संभवतः तेज हवा या तकनीकी कारणों से वह गुब्बारा यहां आकर गिर गया।
इस घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की। कोपा थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि यह प्रचार बैलून है जांच करने के बाद यही निष्कर्ष निकाला गया। मगर स्थानीय लोग इस जवाब से असंतुष्ट दिखे उनका कहना है कि यह पैराशूट है जिसमें आदमी के उतारने का रस्सी वगैरा है । और अगर प्रचार बैलून है तो राहुल गांधी का यह प्रचार करने का तरीका गलत है

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...