बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
25-Feb-2026 05:45 PM
By First Bihar
Unlicensed copy of the Froala Editor. Use it legally by purchasing a SARAN: सारण जिले के छपरा शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप स्थित एक घर में पिछले सात महीनों से यह अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, इस धंधे का संचालन शाहरुख नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे कई बार इस गतिविधि को बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह चोरी-छिपे देह-व्यापार का काम जारी रखे हुए था। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी शाहरुख द्वारा पड़ोस के एक अन्य मकान में इसी तरह का धंधा चलाया गया था, जिसका भंडाफोड़ होने पर उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
मोहल्लेवासियों ने मौका पाकर घर को बाहर से बंद करने की कोशिश की। इस दौरान शाहरुख और उसके साथियों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के बीच कुछ युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 डायल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और भगवान बाजार थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर से दो युवकों और एक महिला को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी शाहरुख फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।