Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
25-Sep-2022 01:20 PM
SASARAM: बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहां संदिग्ध अवस्था में मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी का ये भी कहना है कि परिवारिक तनाव में तीनों ने ज़हर खा लिया, जिसके बड़ा इनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ घर में कुछ विवाद हो गया था। माना जा रहा है कि इसी से तंग आकर मां ने खुद भी ज़हर खा लिया और उसने अपने बच्चों को भी ज़हर खिला दिया। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया। घटना काराकाट थाना के गोरारी की है।
पुलिस ने तीनो शवों को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है जिससे ये पता चल पायेगा कि तीनो की मौत के पीछे कारण क्या है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।