बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Mar-2026 01:30 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में इन दिनों “सम्राट मॉडल” बनाम “नीतीश मॉडल” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर एनडीए के एक और सहयोगी नेता और केंद्रीय मंत्री ने इशारों-इशारों में काफी कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने यह तो नहीं कहा कि बिहार में कौन सा मॉडल चलेगा, लेकिन इतना जरूर कहा कि आगे जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे क्या करना होगा।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी में मौजूद थे। इस दौरान गयाजी के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के जाने के बाद जो भी बिहार का मुख्यमंत्री होगा, उसे उनके चरणचिह्नों पर ही चलना होगा। अगर ऐसा नहीं करेगा, तो वह टिक नहीं पाएगा।
मांझी ने कहा कि जब हमारे मुख्यमंत्री बाहर जाते हैं, तो यहां जो भी नया सीएम आएगा, उसे नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर ही चलना होगा, नहीं तो उसका गुजारा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन यह मेरा क्षेत्र है और यहां के लोग हमारे साथ हैं। मैं मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज खोलने की जो आपकी योजना है, उसे मेरे क्षेत्र में भी लागू किया जाए, क्योंकि कई इलाकों में अभी तक डिग्री कॉलेज नहीं है।
मांझी ने सिंचाई की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पानी की दिक्कत है, जिसे दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ नीतीश कुमार ही कर सकते हैं, इसलिए उनसे काफी उम्मीदें हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पहले इस इलाके में कोई आना नहीं चाहता था, यहां डकैतों का कब्जा था, लेकिन आज यह इलाका काफी विकसित हो गया है। यह बदलाव सिर्फ नीतीश कुमार की वजह से संभव हुआ है। ऐसे में जो भी नया मुख्यमंत्री आएगा, उसे उनके रास्ते पर चलना ही होगा, वरना उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा।