ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

सहरसा: स्मैक पीने से रोका तो कर दी बेरहमी से पिटाई, सिर फोड़कर किया घायल

सहरसा में स्मैक पीने से रोकने पर 25 वर्षीय ठेकेदार साजन सहनी की बेरहमी से पिटाई, सिर फोड़कर घायल किया गया, पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन देने का पुलिस इंतेजार कर रही है।

15-Sep-2025 03:36 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में कोई शराब का सेवन ना करें इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 साल पहले ही पूर्ण शराबबंदी लागू कर दिया। शराब पीकर लोग गाड़ी चलाते थे और सड़क हादसे का शिकार होते थे। घर पर आकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करते थे। शराब के नशे में आस-पास के लोगों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज किया करते थे। जिससे समाज में आए दिन विवाद हुआ करता था। शराबियों से तंग आकर महिलाओं ने एक सूर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराब को बंद करने की मांग कर दी। 


महिलाओं की मांग पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला ले लिया। उन्होंने पूरे बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से रोक लगा दी। ऐसा करने से राज्य को राजस्व की हानि हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री ने जो प्रण लिया उस पर आज भी कायम हैं। यह बात अलग है कि चोरी छिपे लोग शराब पी और बेच रहे हैं। वही इसके विकल्प के रूप में लोग सुखा नशा भी करने लगे हैं। सुखा नशा में  स्मैक, गांजा, अफीम, ड्रग्स का इस्तेमाल लोग करने लगे हैं। 


कई तो व्हाइटनर, सुलेशन, कोरेक्स सिरप, नशीली दवाईयां, इंजेक्शन तक ले रहे हैं। ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां आपकों गंजेरी और स्मेकियर ना मिले। सहरसा में नशा करने से स्मैकियर को मना करना 25 साल के ठेकेदार को भारी पड़ गया। स्मैकियरों ने उसकी जमकर पिटाई की। सिर फोड़ डाला और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिजन काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


स्मैकियर की पिटाई का मामला सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र की है। जहां एक ठेकेदार को स्मैकियरों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल ठेकेदार की पहचान 25 वर्षीय साजन कुमार सहनी के रूप में हुई है। वो बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के सांवरिया पंचायत के हराहरी गांव स्थित वार्ड संख्या 17 का रहने वाला है। उसका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल साजन सहनी ने घटना के बारे में बताया कि शनिवार को गांव के ही नीतीश यादव, मनीष यादव और गौतम महतो ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। 


पीड़ित ने कहा कि तीनों स्मैक पी रहे थे तभी उन्हें नशा करने से उन्होंने रोका था। जो स्मैकियरों को नागवार गुजरा। स्मैकियरों ने पीड़ित साजन के छोटे भाई और उसकी मां के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली मे मजदूरों को ले जाने का काम करता है। वहां ठेकेदारी पर काम लेता है और इन मजदूरों से काम करवाता है। रविवार को वह गांव के पांच मजदूरों को टेम्पू में लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन के लिए निकला था। 


जहां रास्ते में बनमा चौक के पास उन युवकों ने टेम्पू को रुकवा कर रॉड से साजन सहनी का सिर फोड़ डाला। साजन का आरोप है कि उसके पैसे, मोबाईल और सोने के लॉकेट भी छीनकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना उसने पुलिस को फोन पर दी। इस बाबत बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी का कहना है कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।