होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
12-Sep-2025 05:56 PM
By First Bihar
SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां मंत्री श्रवण कुमार का सफाई कर्मियों ने घेराव कर दिया। इस दौरान मंत्री को सफाई कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सफाई कर्मियों के विरोध के बाद मंत्री श्रवण कुमार को मौके से भागना पड़ गया।
दरअसल मंत्री श्रवण कुमार सहरसा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को देखते ही ग्राम पंचायत के सफाईकर्मियों ने घेराव कर दिया। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के दौरान ही मंत्री को सफाई कर्मियों का विरोध का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि वेतन और प्रमोशन की मांग को लेकर ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर चढ़ गये। विरोध प्रदर्शन करने लगे और मंत्री श्रवण कुमार का घेराव किया। सफाई कर्मियों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को वहां से निकाला। लेकिन मंत्री के पीछे-पीछे सफाई कर्मी भी पहुंच गये और गाड़ी का घेराव कर दिया। यहां तक कि एक सफाई कर्मी मंत्री की गाडी के आगे ही लेट गया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसे वहां से हटाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मंत्री की गाड़ी के साथ चल रहे थे। किसी तरह मंत्री को वहां से निकाला गया। सफाई कर्मियों ने इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार को खदेड़ कर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन से भगाया।
बता दें कि इससे पहले 27 अगस्त को नालंदा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला किया था। लाठी-डंडे लेकर दोनों को खदेड़ दिया था। दोनों नेता जान बचाने के लिए वहां से किसी तरह भागे। इस दौरान दोनों को 3 गाड़ियां बदलनी पड़ गयी। दरअसल 23 अगस्त को पटना के फतुहा में हिलसा के 9 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी थी। हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी और ग्रामीण विकास मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मलामा गांव पहुंचे थे। मुलाकात के तुरंत बाद बाद दोनों नेता वहां से लौटने लगे तभी ग्रामीणों ने कुछ देर और रूकने को कहने लगे लेकिन मंत्री श्रवण कुमार कहने लगे कि सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात हो गयी है, अब उन्हें अगले कार्यक्रम में भी जाना है। इतना सुनते ही ग्रामीणों आक्रोशित हो गये। आक्रोशित भीड़ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गये नेताओं को घेर लिया।