होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
23-Nov-2025 06:56 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: आप भी एजेंसी की गाड़ी या गोदाम में जाकर सिलेंडर लाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सहरसा में घरेलू गैस खत्म होने के बाद गृहस्वामी सिलेंडर लेकर एजेंसी में गये हुए थे, वहां से उन्होंने खाली सिलेंडर देकर भरा हुआ सिलेंडर लिया लेकिन यह जांच नहीं किया कि सिलेंडर लीकेज है या नहीं। इनकी इस लापरवाही के चलते खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी।
घटना सहरसा जिले के रमेश झा रोड स्थित एक आवास का है जहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों की सूझबूझ से सिलेंडर में लगी आग बुझा लिया गया। आग बुझाने के दौरान घर में रखे कई कंबल जलकर राख हो गए। वहीं घर के गृहस्वामी और उनका नाबालिग बेटा झुलस गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनके सिर के कुछ बाल जल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नगर निगम वार्ड संख्या 31, रमेश झा रोड निवासी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर गैस खत्म होने पर वे दूसरा सिलेंडर शहीद रमन गैस एजेंसी से लेकर आए थे। घर लौटकर सिलेंडर को चूल्हे में सेट किया और जैसे ही माचिस जलाई, सिलेंडर में आग पकड़ ली। यह देखकर वे घबरा गए और कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग कम नहीं हुई। तब उन्होंने लाठी की मदद से धधकते सिलेंडर को घर से बाहर निकाल सीढ़ी के सहारे नीचे उतारना शुरू किया।
इस बीच मोहल्ले वालों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि सिलेंडर में पहले से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके कारण आग लगी। आग बुझाने के दौरान वे और उनके बेटे देवाशीष के बाल हल्के झुलस गए।