होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
23-Dec-2025 08:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी निवासी हेमंत चौधरी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि हेमंत चौधरी के खिलाफ सहरसा सदर थाने में दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज है, जबकि दूसरा मामला आर्म्स एक्ट से संबंधित है। दोनों ही मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था और उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को लक्ष्मीनिया चौक के समीप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसके आपराधिक नेटवर्क और अवैध शराब कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं। साईबर डीएसपी ने बताया कि हेमंत चौधरी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह पिछले करीब सात वर्षों से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त पाया गया है।
इस दौरान उसके खिलाफ सहरसा सदर थाने में शराब अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब कारोबार के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इसे देखते हुए अब उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी है।
इस संबंध में न्यायालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जा सके। डीएसपी अजीत कुमार ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।