25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 07:12 AM
By First Bihar
JOB IN BIHAR : बिहार में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इसको लेकर बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा और उसके बाद यह नौकरी आपके हाथों में होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसको लेकर किसी बड़े एग्जाम कि प्रक्रिया से नहीं गुजरना है और तो ख़ास बात यह है कि आपको अपनी सेवा भारतीय रेल सेवा में देनी है। तो आइए जानते हैं कि आखिर यह कौन सी नौकरी है और इसके लिए क्या कुछ करना होगा ?
दरअसल, समस्तीपुर रेलमंडल के 14 स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मी बुकिंग क्लर्क की तरह टिकट काटेंगे। चयनित स्टेशनों पर कमीशन के आधार पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) की तैनाती की जाएगी। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इच्छुक आवेदक 20 जनवरी तक रेल मंडल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती तीन साल के लिए होगी। आवेदक का मैट्रिक पास होना अनिवार्य है।
वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आयु 18 वर्ष अनिवार्य की गई है। आवेदक की आयु 20 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आवेदक से लिखित में सरकारी, गैर सरकारी विभाग या स्टेशन बुकिंग एजेंट नहीं होने का प्रमाण लेने के बाद ही बहाली की जाएगी।
एसटीबीए की चयन का अर्थ यह नहीं माना जाएगा कि वे रेलवे में सरकारी नौकरी के हकदार होंगे। यह चयन पूर्ण रुपेण संविदा पर आधारित है। हालांकि एसटीबीए को रेलवे नौकरी, नियमित सेवा, बोनस, रेल पास जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के चयन हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसमें चयनित एजेंट से संविदा के आधार पर कार्य लिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती होनी है। इसमें हायाघाट, नयानगर, जुब्बा सहनी, पिपराहन, कपरपुरा, हरनगर, प्रतापगंज, ललितग्राम, ओलापुर, छौड़ादानो, बैद्यनाथपुर, गढ़बरुआरी, परसौनी स्टेशन शामिल हैं। रेलवे की ओर से चयनित बुकिंग एजेंट को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।