होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
23-Nov-2025 10:27 AM
By First Bihar
Bihar News: कोसी प्रमंडल के मुख्यालय सहरसा में लंबे समय से अधर में लटके हवाई अड्डे का काम अब जल्द पूरा हो जाएगा। बिहार कैबिनेट ने उड़ान योजना के तहत सहरसा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 12.08891 एकड़ अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण को हरी झंडी दे दी है। अनुमानित मुआवजा राशि 147 करोड़ 76 लाख 56 हजार 180 रुपये तय की गई है। पिछले महीने ही ओब्स्टेकल लिमिटेशन सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द पटना से सामाजिक सर्वे टीम आ रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि 2026 में यहां से 19-सीटर छोटे विमान उड़ान भरने लगेंगे।
हवाई सेवा शुरू होने से सहरसा न सिर्फ व्यापार और पर्यटन का हब बनेगा बल्कि मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। कम समय में पटना, दिल्ली या नेपाल जैसे स्थानों तक पहुंच संभव हो जाएगी। लेकिन बताते चलें कि लोगों में नाराजगी भी है कि घोषणा के बावजूद धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। सौ किलोमीटर दूर दरभंगा और पूर्णिया से उड़ानें नियमित हो चुकी हैं, लेकिन सहरसा वासी अभी भी कल्पना ही कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के कारण अधिग्रहण कार्य रुका था लेकिन अब स्वीकृति मिलने से गति पकड़ेगी।
वर्तमान में एयरपोर्ट प्रशासनिक भवनों के बीच स्थित होने के कारण उपेक्षित है। सुबह मार्निंग वॉक, युवाओं की दौड़ या मवेशियों के चरागाह बन चुका है। बड़े अधिकारियों के आने पर ही सफाई होती है, वरना जंगलराज कायम रहता है। स्थानीय निवासी कहते हैं कि अगर समय पर काम होता तो कोसी क्षेत्र का विकास दोगुना हो जाता। साथ ही नेपाल सीमा से सटे होने से अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी आकर्षित होते।
सरकार का दावा है कि अधिग्रहण के बाद तेजी से निर्माण होगा। भगलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ सहरसा प्रोजेक्ट बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। उम्मीद है कि 2026 तक विमान उड़ान भरेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। लोगों को अब बस थोड़ा सा धैर्य और रखना होगा।