Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
02-Apr-2025 02:58 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News : सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के लक्ष्मीनिया चौक पर स्थित होम्योपैथी कॉलेज के समीप एक मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गयी है। परिजनों ने मौत को लेकर हत्या का अंदेशा जताया है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है।
बताते चलें कि मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के धैलाढ थाना अंतर्गत झिटकिया गांव, वार्ड नंबर 07 निवासी शिवकुमार यादव के 24 वर्षीय पुत्र ललटू कुमार के रूप में हुई है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। मृतक के बहनोई का मकान सहरसा नगर निगम के लक्ष्मीनिया चौक पर स्थित है। जहां वो खुद उसके मकान मे रहकर पढ़ाई के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया करता था।
वहीं मृतक के मामा ने बताया है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे कमरा खुला था और उसका शव फंदे से लटका होने पर बगल के लड़के उसे उठाकर पास के ही निजी किलनिक में ले गए। जहां उसको जाँच कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर सदर थाना पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग की है।
परिजनों ने इस मामले को लेकर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता, बल्कि उसकी किसी ने उसकी हत्या कर दी है। इधर सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा है कि आवेदन मिला है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं प्रथम सूचना पर यह जानकारी मिली है कि यह एक खुदकुशी का मामला है। लेकिन मामले में एफएसएल की टीम को बुलाकर तहकीकात करवाई जा रही है।