ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / saharsa / PRAGATI YATRA : प्रगति यात्रा के तहत आज समस्तीपुर जाएंगे CM नीतीश, करोड़ों...

PRAGATI YATRA : प्रगति यात्रा के तहत आज समस्तीपुर जाएंगे CM नीतीश, करोड़ों की योजनाओं का देंगे सौगात

PRAGATI YATRA: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा पर हैं। आज उनके दूसरे चरण की यात्रा का अंतिम दिन है। अंतिम दिन सीएम नीतीश कुमार समस्तीपुर में दौरा करेंगे। जहां करोड़ों की सौगात देंगे।

13-Jan-2025 08:22 AM

By First Bihar

PRAGATI YATRA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान आज यानी सोमवार को समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। सीएम के तरफ से कुल 9 अरब 37 करोड़ 46 लाख 48 हजार रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें से 5 अरब 8 करोड़ 22 लाख 9 हजार रुपये की 51 योजनाओं का उद्घाटन और 4 अरब 36 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास होना शामिल है।


इन विकास कार्यों में बिहार राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, सात निश्चय, पंचायती राज, शिक्षा, मनरेगा, और सड़क निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम उजियारपुर प्रखंड (रायपुर गांव) से शुरु होगा। जहां सीएम डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटी-कम-ट्रेनिंग सेंटर और 100 शैय्या वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम नीतीश करेंगे।


कल्याणपुर प्रखंड (बासदेवपुर गांव) में मुक्तापुर मोइन में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन। समस्तीपुर-दरभंगा एनएच 32 पर रेलवे गुमटी पर आरओबी और समस्तीपुर-पUSA पथ पर लेवल क्रॉसिंग का शिलान्यास। वारिसनगर प्रखंड (शेखोपुर गांव) में तालाब का भ्रमण, सौर स्ट्रीट लाइट निरीक्षण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास। हर घर नल का जल योजना और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण। जीविका दीदियों और अन्य स्थानीय संगठनों से वार्ता।


वहीं, मगरदही घाट के बूढ़ी गंडक नदी पर नव प्रस्तावित पुल का निरीक्षण। इसके बाद सीएम नीतीश कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे और शाम में पटना लौट आएंगे। सीएम नीतीश दूसरे  चरण का आज आखिरी दिन है। इसके बाद सीएम नीतीश मकर संक्रांति के बाद प्रगति यात्रा के तीसरे चरण पर निकलेंगे। 16 जनवरी से सीएम नीतीश के तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत होगी।