ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3...

शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान

सहरसा के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा गांव में नशे के लिए कीटनाशक पीने से तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत स्थिर है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

09-Feb-2026 02:22 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद लोग महंगे दाम पर धंधेबाजों से दारू खरीदकर पीते हैं और जिन लोगों के पास पैसा नहीं होता वो नशा करने की तरकीब इजाद करते है। कोई सुलेशन पीता है तो गांजा, सहरसा में तो चार दोस्तों ने कीटनाशक दवा का इस्तेमाल नशा करने के लिए किया। लेकिन ऐसा करना युवकों को महंगा पड़ गया। 


तीन दोस्तों ने तो तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया लेकिन चौथे युवक की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गयी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना सहरसा के कनरिया थाना क्षेत्र की है। जहां फ़रेवा गांव में एक साथ तीन दोस्तों की अर्थी उठने से पूरा इलाका गमगीन हो गया। मृतकों के परिवार वालों के बीच चीख पुकार मची हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन दोस्तों की मौत से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।  


दरअसल कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा गांव में रहने वाले चार दोस्तों ने मकई के खेत में जाकर कीटनाशक दवा पी ली थी। जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई और आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि चौथा युवक का इलाज चल रहा है वो फिलहाल खतरे से बाहर है। 


इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारी और FSLकी टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके बाद तीनों के शव को परिजनों के हवाले किया। तीनों के घर पर जब शव को लाया गया तो वहां चिख पुकार मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। आस-पास के पड़ोसी और परिवार के आने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। 


एक साथ तीनों दोस्तों की अर्थी उठी। तीनों शव का नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि चारों दोस्त नशा किया करते थे। नशा करने के लिए चारों ने फेराडोन नामक कीटनाशक दवा का सेवन किया था। जिसके बाद एक साथ सभी की तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में चारों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन दोस्तों की मौत हो गयी जबकि चौथा दोस्त फिलहाल खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।