Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
16-Nov-2025 12:41 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा के एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के दहलान चौक के पास स्थित गुप्ता परिसर में शनिवार देर रात एक मनिहारी-कॉस्मेटिक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते भीतर रखे करीब 10 लाख रुपये के सामान को चपेट में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
गोदाम मालिक दीपक गुप्ता ने बताया कि उनकी मुख्य दुकान सब्ज़ी मंडी में है, जबकि गोदाम दहलान चौक के पीछे एंबेसी होटल के पास किराए के कमरे में स्थित है। रोज की तरह वह रात 9 बजे गोदाम बंद कर घर गए थे, लेकिन रात करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि गोदाम से घना धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया।
फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गलियों और गोदाम में रखे ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हुआ। मनिहारी के सामान, प्लास्टिक, कॉस्मेटिक ज्वेलरी और अन्य आइटम होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। टीम ने बताया कि अगर आग कुछ और देर तक लगी रहती, तो आसपास के घरों और दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
पीड़ित दीपक गुप्ता ने बताया कि गोदाम में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और मनिहारी के अधिकांश उत्पाद अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई और कुछ भी बचाया नहीं जा सका। उन्होंने इसे अपने लिए एक बड़ा आर्थिक झटका बताया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों टीमें कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो घटना एक बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती थी। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गोदाम और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है।