ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी

Bihar News: इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Bihar News: सहरसा के निजी क्लीनिक में नवजात शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को शांत कराया, जांच की उम्मीद जताई गई है।

Bihar News

06-Sep-2025 12:49 PM

By RITESH HUNNY

Bihar News: खबर सहरसा से है, जहां सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित निजी क्लीनिक में एक दूधमुहे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने निजी अस्पताल के प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। 


दरअसल, मधेपुरा जिले के अर्रार थाना इलाके के बिरगांव निवासी प्रशांत कुमार बीते 4 सितम्बर अपनी गर्भवती पत्नी को सहरसा शहर के मीरा टॉकीज स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था। जहां करीब शाम पांच बजे उसकी पत्नी ने एक नवजात लड़के को जन्म दिया। डॉ निशा ने सलाह दी कि किसी शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक से बच्चे को दिखला लें।


इसके बाद प्रशांत ने शहर के पूरब बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में बच्चे को दिखाने ले गए। जहां डॉ. श्रवन कुमार ने नवजात शिशु को आईसीयू में भर्ती कर लिया और कहा कि सीरियस का इलाज किया जा रहा है। लेकिन शनिवार के अहले सुबह करीब 4 बजे बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि बच्चा ठीक हो रहा था और ईलाज में लापरवाही बरती गई जिस वजह से बच्चे की मौत हुई है। 


पिता ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि डॉक्टर श्रवन कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है उन्होंने कहा कि बच्चा जन्म के बाद से ही उसकी जीभ काली थी और ट्रीटमेंट किए जाने को दौरान ही उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत करवाया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि पीड़ित लिखित शिकायत देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।