BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
11-Mar-2026 03:12 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में उस वक्त सनसनी मच गयी जब एक घर से दो शव बरामद हुआ। दोनों रिश्ते में पति-पत्नी थे। घटना बनगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 की है। जहां दंपति की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर एफएसएल की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की।
दोनों मृत दंपति की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी 40 वर्षीय रमण खां और उनकी पत्नी 38 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। मृतक रमन खां दिल्ली में मजदूरी किया करता था, जबकि उनकी पत्नी हाउस वाइफ थी। वो अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़कर गये हैं। जिसमें दो बेटी और एक बेटा शामिल है।
सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना बुधवार की सुबह की है। बनगांव थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना मिली थी कि वार्ड 17 में एक पति-पत्नी का शव कमरे में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद वो घटनास्थल पर पहुंचे। वो भी घटनास्थल पर पहुंच गये।
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाय गया। प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद लग रहा है। पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर लटक कर जान दे दी। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।