BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
14-Mar-2026 11:07 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने थार गाड़ी से जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
मृतक की पहचान छोटू मिश्रा के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के फकीर टोला इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छोटू मिश्रा अपनी थार गाड़ी से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया। बदमाशों ने उसकी गाड़ी को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे छोटू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन जिले में सीएम नीतिश कुमार के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन काफी व्यस्त था। इसके अलावा रात में जिले में कोशी महोत्सव का भी आयोजन किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में इस तरह की वारदात होने से जिले की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
इस मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।