25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Jan-2025 09:54 AM
By RANJAN
SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में ताजा मामला सासाराम से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जूट गई है।
जानकारी के अनुसार, सासाराम जिले के आकोढीगोला थाना क्षेत्र के जतन बीघा गांव में नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर एक महिला की हत्या कर दी। मृतिका कमलेश सिंह की पत्नी आशा देवी बताई जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। महिला की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के बाद से इलाके में लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि जतन बिगहा गांव में नाले के पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में लाठी डंडा चलने लगी। जिसमें आशा देवी को गंभीर चोट लग गई, लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाना चाहा। तब तक आशा की मौत हो गई। वह कमलेश सिंह की पत्नी थी। सूचना पर अकोढीगोला थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक आशा देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। वही मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
इधर ,इस मामले में हत्या कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए अब तक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनसे मामले की जानकारी हासिल की जा रही है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों से भी मामले की जानकारी हासिल की जा रही है। उसके बाद अब इस जांच को अंतिम मुकाम पर पहुंचाया जा सकता है।