ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / rohtas-news / ROHTAS: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत,...

ROHTAS: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए 14 वर्षीय शिवम और 11 वर्षीय अंकुश की डूबने से मौत हो गई। हादसे से गांव में मातम का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

31-Aug-2025 05:26 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र के बैरी टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को ताल्ब से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा।


मृत बच्चों की पहचान 14 वर्षीय शिवम और 11 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण गांव में खेलने गए हुए थे। इसी दौरान दोनों तालाब में जाकर नहाने लगे। इसी दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में चले गये। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।


 शिवम कुमार सोनू चौधरी का पुत्र था, जबकि अंकुश कुमार गांव के ही रंजन चौधरी का पुत्र था। गांव के दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घर के चिराग की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना पर इलाके के लोगों ने दुख प्रकट किया है।