बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
21-Feb-2026 07:44 PM
By RANJAN
ROHTAS:बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने रोहतास में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पुलिस को चुनौती देने देते हुए अपराधियों ने स्टेट बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।
घटना रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में गोरारी बाजार स्थित एसबीआई एटीएम की है, जहां एटीएम को लूटने के लिए कुछ अपराधी पहुंचे थे। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही अपराधी स्कॉर्पियो में बैठकर वहां से भागने लगे और भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जिसके जवाब में काराकाट थानाध्यक्ष ने भी दो राउंड फायरिंग की, लेकिन अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एटीएम मशीन, गैस कटर, एक खोखा और अन्य उपकरण बरामद किया है।फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।