gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
23-Dec-2020 08:57 AM
NALANDA : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला दीपनगर थाना इलाके के एनएच-20 की है.
जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिस जवान की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक जवान की पहचान नालंदा जिले के भागन बीघा ओपी के मुसेपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के रुप में की गई है. वहीं घायल शख्स की पहचान मृतक जवान के दोस्त रामचंद्रपुर नालंदा कॉलोनी निवासी धीरज कुमार के रुप में की गई है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि नीतीश कुमार ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के साथ खाना खाकर पुलिस केंद्र जा रहे थे. इसी बीच ट्रक ने बुलेट में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर आई, जहां पुलिस जवान को मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नालंदा के एसपी-डीएसपी समेत पुलिस केंद्र के जवान पहुंचे. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्ति देव निराला ने बताया कि दुख की इस घड़ी में नालंदा पुलिस के सभी पदाधिकारी और कर्मी उनके परिवार के साथ है. परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.