ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Rjd Mla Slaps Laborer: RJD विधायक चंद्रशेखर ने मजदूर को जड़ दिया थप्पड़,...

Rjd Mla Slaps Laborer: RJD विधायक चंद्रशेखर ने मजदूर को जड़ दिया थप्पड़, कहा..कूदो पानी में सा$$..फोन किसकों कर रहा है तुम रे..

मधेपुरा में राजद विधायक चंद्रशेखर यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे निरीक्षण के दौरान एक मजदूर को थप्पड़ मारते और पानी में उतरने का आदेश देते दिख रहे हैं। इस घटना से लोगों में नाराजगी बढ़ी है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही ह

24-Nov-2025 06:01 PM

By First Bihar

Rjd Mla Slaps Laborer: मधेपुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक से जुड़ी हुई है। राजद विधायक के मजदूर को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। 


मधेपुरा से राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव एक निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचे थे। नाले के काम को देखकर उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने मौके पर काम कर रहे एक मजदूर को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। तभी मजदूर को थप्पड़ मारते राजद विधायक का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 


अपलोड करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आरजेडी विधायक की इस हरकत से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि जब सत्ता में नहीं हैं तब यह हाल है, गलती से सत्ता में आ जाते तो ना जाने क्या करते? सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर लोग इसी तरह का कमेंट्स कर रहे हैं। 


वायरल वीडियो मधेपुरा जिले का बताया जा रहा है, वीडियो में मधेपुरा के राजद विधायक नजर आ रहे हैं। जो एक गरीब मजदूर को सबके सामने थप्पड़ मार रहे हैं। उसके बाद उसे नाले के पानी में उतरने को कह रहे हैं। बताया जाता है कि राजद विधायक चंद्रशेखर मधेपुरा में पूर्णिया गोला के पास नाला निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे।


निरीक्षण के दौरान मजदूर ट्रैक्टर लेकर जाने लगा तब उन्होंने उसे बुलाने को कहा। मजदूर जब उनके सामने आया और ठेकेदार को फोन लगाकर विधायक को बात करवाने वाला ही था कि तभी विधायक जी गुस्से से लाल हो गये और मजदूर को थप्पड़ जड़ दिये। ठेकेदार की लापरवाही का गुस्सा उन्होंने मजदूर पर उतार दी। उसके बाद उसे नाले में उतरने को कहने लगे और ईंट की जांच करने लगे। कहने लगे पहले पानी सुखाओ तब आगे का काम होगा। कूदो पानी में साला फोन किसकों कर रहा है तुम रे..