नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
22-Oct-2021 08:03 AM
PATNA : बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वापस दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 11 बजे दिल्ली वापस लौटेंगे हालांकि इसके पहले आज उन्हें कई जगहों पर जाना है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पटना सिटी गुरुद्वारा पहुंचे हैं। पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद राष्ट्रपति पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति सुबह 8:40 पर महावीर मंदिर पहुंचेंगे और तकरीबन 20 मिनट तक वहां रहेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करने के लिए पटना आए थे। कल यानी गुरुवार को उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद विधानसभा में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद राष्ट्रपति की सुबह 9:25 पर वापस राजभवन पहुंच जाएंगे। सुबह 11 बजे उन्हें पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होना है। 11:15 पर दिल्ली के लिए विशेष विमान से वह निकल जाएंगे। 1 बजे उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचना है और 1:25 पर राष्ट्रपति भवन में वापसी का शेड्यूल है।
राष्ट्रपति के आज के कार्यक्रम को लेकर पटना की कई सड़कों को बंद रखा गया है। गुरुद्वारा की तरफ जाने वाली सड़क के साथ-साथ पटना महावीर मंदिर और फ्रेजर रोड का स्टेशन वाला इलाका भी आम लोगों के लिए बंद है। सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक के इन तमाम रास्तों को बंद रखा गया है।