BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
05-Mar-2026 02:20 PM
By First Bihar
Rajya Sabha Election 2026: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ गठबंधन के सभी 5 उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन के बाद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी जेडीयू ने 3-3 बार मुझे राज्यसभा भेजने का काम किया।
उन्होंने कहा कि 12 साल एमएलसी और 10 साल विधायक बनाने का काम किया। हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की कामना करते हैं। जिस तरह से नीतीश कुमार जी ने बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया उसमें हम सहयोग बनने का काम करें।
वही जमुई के सांसद अरुण भारती ने कहा कि नीतीश कुमार का फैसला हम सभी को स्वीकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बात की मंशा जतायी थी। मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा ये बातें गठबंधन में तय होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में नये युग की शुरुआत होने जा रही है। हम लोग गठबंधन में मिल बैठकर बातचीत करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर मिलने के बाद पप्पू यादव ने गैर-भाजपा दलों से निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। कहा कि यदि नीतीश जी बिहार से हटे तो भाजपा प्रदेश को चारागाह बना देगी। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसा होने से हम सभी को रोकना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है। सीएम नीतीश के ट्वीट के बाद सारे कयासों पर विराम लग गया। अमित शाह भी नीतीश कुमार के नॉमिनेशन में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेन्द्र कुशवाहा, शिवेश कुमार राम और रामनाथ ठाकुर राज्यसभा के लिए नामांकन किया।
इसी के साथ अब स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। उनकी जगह बीजेपी से मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर आ रही है। दो डिप्टी सीएम जेडीयू से बनने की बात भी सामने आ रही है। जेडीयू से नीतीश के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे। बिहार की सियासी उठक पटक के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एनडीए के सभी गैर-भाजपा दलों से अपील की है कि निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने इस संबंध में फेसबुक पर लिखा कि नीतीश कुमार के हटने पर बिहार भाजपा के लिए चरागाह बन सकता है और ऐसा होने से रोकना चाहिए।
पप्पू यादव ने फेसबुक पर लिखा कि मांझी जी,चिराग जी,लालू जी,उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा होलिका दहन से ही हो रही थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी।
आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन कयासों से पर्दा हटा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।