PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
13-Nov-2025 03:19 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार भाजपा में बवाल मचा है. एक और कद्दावर नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र में उन्होंने दल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रामाधार सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि सहकारिता मंत्री रहने के दौरान दिलीप जायसवाल भंडार निगम का चेयरमैन बनने के लिए पांच दिनों तक मेरा जूता....।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भेजे पत्र में पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने आरोप लगाया कि आज का वर्तमान नेतृत्व कोर वोटर्स राजपूत और भूमिहार जाति के खिलाफ है. मैं सुशील मोदी और कैलाशपति मिश्र का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के कहने पर ही सहकारिता मंत्री रहने के दौरान मैने दिलीप जायसवाल को भंडार निगम का अध्यक्ष बनाया था. भंडार निगम का अध्यक्ष बनने के लिए दिलीप जायसवाल मेरे आवास पर लगातार 5 दिनों तक आते रहे और मेरा जूता...। रामाधार सिंह ने भाजपा की वर्तमान कमेटी को चोर कमेटी की संज्ञा दी है. इस्तीफा पत्र में रामाधार सिंह ने लिखा है कि बिहार नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व की आंख में धूल झोक रहा है.
भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी बनने के लिए मुसलमान वार्ड सदस्यों के घर मांस पहुंचाते हैं, इधर मंच पर हिंदूवादी बनने का दिखावा करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष में थोड़ी सी भी शर्म-हया है तो वह मेरी इस्तीफा स्वीकार करें.
बता दें, रामाधार सिंह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के काफी करीब थे. नीतीश कैबिनेट में वे भाजपा कोटे से सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. कुछ वर्ष पहले रामाधार सिंह लकवा के शिकार हो गए थे। तब सुशील मोदी ने उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा था, तब जाकर उनकी जान बची थी। रामाधार सिंह ऐसे नेता है जो शुरू से ही भाजपा में रहे। जबकि कई नेता टिकट नहीं मिलता देख दूसरे पार्टी में चले गए। अब वर्तमान नेतृत्व से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा कर दिया है.