ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल

Home / bihar / Raksha Bandhan2025: बाजार हुआ गुलजार! सोने-चांदी की राखियों की बढ़ी मांग; बहनों को...

Raksha Bandhan2025: बाजार हुआ गुलजार! सोने-चांदी की राखियों की बढ़ी मांग; बहनों को खूब पसंद आ रही है ये डिजाइन

Raksha Bandhan2025: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में सोने-चांदी की राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। बढ़ती कीमतों के बावजूद बहनें अपने भाइयों के लिए खास डिजाइनर और पर्सनलाइज्ड राखियां खरीदने में पीछे नहीं हैं।

03-Aug-2025 10:37 AM

By First Bihar

Raksha Bandhan2025: रक्षाबंधन के पर्व को लेकर पटना के अलावा देश के सभी सर्राफा बाजार इन दिनों रंग-बिरंगी और कीमती राखियों से पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें सोने की कीमत में लगभग 12 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 21 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके बावजूद, भाई-बहन के प्रेम और त्योहार की गरिमा में कोई कमी नहीं आई है, और इस वजह से राखी की बिक्री में काफी तेजी आई है।


इस साल पारंपरिक धागों के साथ-साथ सोने-चांदी की राखियों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। बाजार में अब ब्रांडेड और डिजाइनर राखियां भी खूब लोकप्रिय हो रही हैं। दुकानों में चांदी की राखियां 1000 से 3500 रुपये के बीच उपलब्ध हैं, जबकि सोने की राखियों की कीमत 15,000 से लेकर 60,000 रुपये तक होती है। 


बता बता दें कि ये राखियां पतली सोने की चेन से लेकर हीरे या कुंदन जड़ी डिजाइन में आती हैं, जो ग्राहकों को खूब लूभा रही हैं। इसके साथ ही दुकानदारों का कहना है कि सोने और चांदी की आकर्षक राखियों की मांग में इस बार खासा उछाल आया है, और बहनें अपनी पसंद के अनुसार खूबसूरत राखियां खरीद रही हैं।


जानकारी के मुताबिक, इस बार सोने और चांदी की राखियों की मांग पिछले साल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक बढ़ गई है। इस बार राखियों के डिजाइनों में भी नया चलन देखने को मिल रहा है, जिसमें भगवान गणपति, राधा-कृष्णा, मोरपंख-बांसुरी, ओम, स्वास्तिक और रुद्राक्ष से जुड़ी थीम वाली राखियां काफी लोकप्रिय हैं, इसके साथ ही पर्सनलाइज्ड राखियों का भी क्रेज बढ़ा है, जिसमें भाई का नाम या राशि उकेर कर राखी को खास बनाया जा रहा है।


व्यापारियों का मानना है कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भावनाओं का प्रतीक है, और इस दिन बहनें अपने भाइयों के लिए खास तोहफे की तरह राखी चुनने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। बिहार राज्य व्यवसाय संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि राखी का कारोबार इस बार बढ़ा है और बहनें अब अपने भाइयों के साथ-साथ भाभी को भी बड़ी और खूबसूरत राखियां बांध रही हैं, जिससे बाजार में राखियों की मांग और भी बढ़ी है।


इसके अलावा, रक्षाबंधन के अवसर पर ऑनलाइन बाजार में भी राखियों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। कई ज्वेलरी ब्रांड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने खास रक्षाबंधन कलेक्शन लॉन्च किए हैं, जिससे दूर-दराज के ग्राहक भी घर बैठे सुंदर राखियां खरीद पा रहे हैं। इस तरह, आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह की राखियों ने इस साल त्योहार को और भी खास बना दिया है।