ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / प्यार के आड़े आया धर्म तो घर से भागे दिल्ली, प्रेमिका का मन...

प्यार के आड़े आया धर्म तो घर से भागे दिल्ली, प्रेमिका का मन बदला तो ट्रेन से कूदी

13-May-2022 08:15 AM

CHAPRA: इस वक़्त छपरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के साथ घर से भागी प्रेमिका का बीच रास्ते में मन बदल गया और वह प्रेमी का साथ छोड़कर चलती ट्रेन से कूद गई। प्रेमी को कुछ नहीं समझ आया तो वह भी कूद पड़ा। प्रेमिका आगे-आगे और पीछे-पीछे प्रेमी दौड़ने लगा। प्रेमी अपनी प्रेमिका को रुकने की आवाज लगाने लगा लेकिन वो नहीं रुक रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उनपर पड़ी गई और दोनों को पकड़ लिया गया।


यह घटना छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला की बताई जा रही है। प्रेमी जोड़ा सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। युवती सीतामढ़ी जिले के चोराव गांव निवासी सबीना खातून है। वहीं युवक का नाम रवि शंकर है। लोग ने इसकी सुचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को थाना ले आई। दाउदपुर पुलिस ने दोनों जोड़े से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को भी इसकी सुचना दे दी है। 


प्रेमी ने बताया कि पारिवरिक सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों ने घर से भागकर दिल्ली जाने का फैसला किया था। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन भी पकड़ ली थी। लेकिन युवती को यह फैसला गलत लगा। और युवक के साथ आगे जाने से इंकार कर दिया। जबकि युवक उसे अपने साथ दिल्ली लेकर जाना चाहता था। इसी वजह से वह दुमदुमा ढाला के पास ट्रेन से कूद पड़ी। उसके पीछे युवक भी कूद गया। हालांकि, लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।