Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल
30-Jun-2025 09:30 AM
By First Bihar
Bihar News: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास हावड़ा से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस में अपराधियों ने वैक्यूम की आड़ में आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट की। घटना रात लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन 25 मिनट से अधिक समय तक ढोली स्टेशन के आउटर पर रुकी रही।
इस दौरान चार-पांच अपराधियों ने वैक्यूम कर वारदात को अंजाम दिया और नकदी तथा दो से अधिक मोबाइल फोन छीन लिए। जब कुछ यात्री उग्र हुए और मदद की मांग की, तब जाकर सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और वैक्यूम को ठीक कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
यात्रियों ने बताया कि इस पूरी घटना के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी तुरंत नहीं पहुंचा, जिससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इसके अलावा, जब वे मुजफ्फरपुर पहुंचकर जीआरपी स्टेशन शिकायत दर्ज कराने गए, तो पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत नहीं सुनी बल्कि उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया।
इस घटना से आक्रोशित यात्रियों ने रेल मदद सेवा पर शिकायत दर्ज कराई और मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मुख्यालय को पत्र भेजकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यालय ने इस मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी को निर्देशित किया है। उन्होंने डीआईयू (डिपार्टमेंटल इंटेलिजेंस यूनिट) गठित करते हुए जांच रिपोर्ट तलब की है। साथ ही रेल थानेदार रंजीत कुमार से भी घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यात्रियों का आरोप है कि रेल थाने पर भी उनसे आवेदन नहीं लिया गया, जिससे उनकी न्याय की उम्मीदों को ठेस पहुंची है। इस पूरे मामले में रेल सुरक्षा व्यवस्था की लचरता सामने आई है, और जल्द प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई जा रही है।