Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
04-Jul-2020 05:19 PM
PATNA : पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन बनाए गये हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ लंबे अरसे से खाली चल रहे राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर सरकार ने नए चेहरे की तैनाती कर दी है। विनोद सिन्हा इसी साल अप्रैल महीने में पटना हाई कोर्ट से रिटायर हुए थे।

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर सहमति के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ एक बैठक की थी, जिसके बाद पूर्व न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की नियुक्ति राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष के तौर पर कर दी गई।
जस्टिस सिन्हा न्यायिक सेवा कोटे से दिसंबर 2016 में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने थे। इसके पहले वह जिला जज विधि सचिव और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर काम कर चुके है। हाईकोर्ट में न्यायाधीश रहते हुए जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए। सरकार की तरफ से दी गई जिम्मेदारी के बाद जस्टिस सिन्हा ने कहा है कि वह अपनी पूरी निष्ठा के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।