BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
13-Jan-2026 08:50 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्णिया में दो दिन पहले वीभत्स गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया. आधा दर्जन हैवानों ने एक युवती को बीच सड़क से उठाया. इसके बाद एक मोटर गैराज में ले जाकर उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया. युवती को जबरन शराब भी पिलाई गई. इस वाकये में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. जुनैद को गिरफ्तार किया है. अब मो. जुनैद को लेकर अलग खुलासा हो रहा है.
जुनैद की स्थानीय सांसद पप्पू यादव के साथ एक तस्वीर सामने आयी है, जिसमें वह सांसद का बेहद करीबी दिख रहा है. वैसे भी मो. जुनैद राजनीतिक रसूख वाला बताया जा रहा है. उसकी पत्नी उप मुखिया है और जुनैद का राजनेताओं के घर आना-जाना लगा रहता था. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है.
शनिवार की रात हुआ था गैंग रेप
ये वाकया शनिवार डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक के पास की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार की देर शाम पूर्णिया शहर के नेवालाल चौक से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी. रास्ते में एक चार पहिया वाहन पर सवार छह युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया. वे पीड़िता को लेकर एक गैराज में पहुंचे. बदमाशों ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और खुद भी पी. सभी छह आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस हैवानियत के बाद पांच हैवान वहां से निकल गये.
गंभीर हालत में युवती ने पुलिस को किया कॉल
इतनी हैवानियत के कारण गंभीर स्थिति में पहुंची पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी. गैंग रेप के एक आरोपी मो. जुनैद नशे की हालत में सो गया था. पीड़िता जैसे तैसे उसके मोबाइल तक पहुंची और फिर डायल 112 की पुलिस को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई.
ताला तोड़कर गैरेज में पहुंची थी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस गश्ती टीम तुरंत सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर गैराज पहुंची. गैराज के बाहर ताला लटका था, जिसके बाद पुलिस ने राड और ईंटों की मदद से ताला तोड़ा. पुलिस की टीम जब अंदर घुसी तो पीड़िता बदहवाश और लहूलुहान हालत में रो रही थी, जबकि एक आरोपी नशे में चूर कर वहीं सो रहा था.
पुलिस ने वहां से मुख्य आरोपी मो. जुनैज को गिरफ्तार कर लिया. मो. जुनैद ही उस गैरेज का मालिक है, जिसमें गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए भेजा है लेकिन उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हे. पुलिस कह रही है कि जुनैद से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पप्पू ने पुलिस पर सवाल उठाये लेकिन आ गई तस्वीर
इस मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पर बड़ा हमला बोला था. पप्पू यादव ने कहा था कि बिहार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. बिहार में कानून, सरकार और संविधान का डर खत्म हो गया है.
उप मुखिया का पति है मो. जुनैद
लेकिन अब नयी तस्वीर सामने आ गयी है. गैंगरेप की इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मो. जुनैद राजनीतिक रसूख वाला व्यक्ति है. उसकी पत्नी उप मुखिया है. जुनैद की सांसद पप्पू यादव के साथ एक तस्वीर सामने आयी है. इसमें दोनों एक ही माला में साथ दिख रहे हैं. तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे हैं.