बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
27-Dec-2025 07:02 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल स्थित धरहरा पंचायत में नगर परिषद के कर्मियों की लापरवाही से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 और 16 के पास बने डंपिंग यार्ड में कचरा खुले में जलाया जा रहा है, जिससे लगातार आग लगी रहती है।
इस जलते कचरे से निकलने वाला धुआं आस-पास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। इसमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर, कार्बन मोनोऑक्साइड, मिथेन और सोडियम जैसी विषैली गैसें चर्म रोग, दमा, टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोग सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के सभापति और कार्यपालक अभियंता को इस मामले में सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्वच्छता अभियान के बावजूद नगर परिषद द्वारा कचरे को सुरक्षित तरीके से प्रबंधित न करने से लोगों में रोष व्याप्त है। खुले में कचरा जलाने से इलाके के लोग आक्रोशित हैं, उनका कहना है कि हम लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। हमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। अधिकारी आश्वासन देते हैं कि कचड़े में आग नहीं लगाया जाएगा लेकिन नगर परिषद खुद आग लगा रहा है।
लोगों का कहना है कि डंपिग वार्ड के पीछे 150 लोगों का परिवार रहता है, यदि कुड़े कचड़े को जलाना बंद नहीं किया गया तो यहां रहने वाले लोग बीमारी के शिकार हो जाएगे। यहां रहने वाले बुजुर्ग और बच्चे रातभर खांसते रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं लेकिन इनकी इस समस्या पर नगर परिषद के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। कोई भी अधिकारी इस समस्या को देखने तक नहीं आया है। जिसे लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।