ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / purnea-news / पूर्णिया नगर निगम कार्यकाल का 2 साल सफलता पूर्वक संपन्न, महापौर ने केक...

पूर्णिया नगर निगम कार्यकाल का 2 साल सफलता पूर्वक संपन्न, महापौर ने केक काट कर मनाया गया जश्न, 2 अरब से अधिक का हुआ काम

पूर्णिया नगर निगम के महापौर विभा कुमार और उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने सफलता पूर्वक 24 महीन संपन्न होने पर 46 पार्षदों के साथ 24 पाउंड का केक काटा और सफलता के दो साल होने का जश्न मनाया।

13-Jan-2025 04:39 PM

By Tahsin Ali

purnea nagar nigam: पूर्णिया नगर निगम के गत 5 वर्षीय कार्यकाल का 2 साल सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । जिसका जश्न नगर निगम परिसर में केक काट कर मनाया गया । इस अलावा शहर के ग्रीन पार्क में कुल 50 पौधे रोपे गए ।


नगर निगम में महापौर विभा कुमारी और उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने सभी 46 पार्षदों के साथ मिलकर केक काटा । इस मौके पर नगर निगम के कर्मी और समाजसेवी जितेंद्र यादव सहित दर्जनों पार्षद प्रतिनिधि शामिल हुए । 


सफलता पूर्वक 24 महीने सम्पन्न होने पर 24 पाउंड का केक मंगाया गया था, जिसमें नगर निगम बिल्डिंग की तस्वीर लगाई गई । जेल चौक स्थित ग्रीन पार्क में 24 महीने के उपलक्ष्य में 24 पौधे तथा सर्किट हाउस के समीप ग्रीन पार्क में 24 पौधे निशानी के तौर पर रोपे गए । 


महापौर विभा कुमारी ने बताया कि ये 2 साल शानदार रहा । इस दो सालों में कुल 2 अरब 12 करोड़ रुपए की लागत से शहर का कायाकल्प हुआ है। ट्रैफिक सिग्नल से लेकर सीसीटीवी कैमरे । नाला से लेकर छोटी बड़ी सड़कें और शहर का सौंदर्यकरण अपने आप में आकर्षण का केंद्र है । आने वाले 3 साल में इसी गति से कार्य हुआ तो पूर्णिया भी मेट्रो सिटी बन जाएगा ।